Welcome to Ek Koshish

Meri Udaan

Welcome B.TECH Students if you are here to download Pdf's..PPT..NOTES..SeminarR/Project Topic please click on DOWNLOAD tab

दिल को पत्थर का बना कर रखना ...................

अपने दिल को पत्थर का बना कर रखना ,


हर चोट के निशान को सजा कर रखना ।


उड़ना हवा में खुल कर लेकिन ,

अपने कदमों को ज़मी से मिला कर रखना ।


छाव में माना सुकून मिलता है बहुत ,

फिर भी धूप में खुद को जला कर रखना ।


उम्रभर साथ तो रिश्ते नहीं रहते हैं ,

यादों में हर किसी को जिन्दा रखना ।


वक्त के साथ चलते-चलते , खो ना जाना ,

खुद को दुनिया से छिपा कर रखना ।


रातभर जाग कर रोना चाहो जो कभी ,
अपने चेहरे को दोस्तों से छिपा कर रखना ।


तुफानो को कब तक रोक सकोगे तुम ,

कश्ती और मांझी का याद पता रखना ।


हर कहीं जिन्दगी एक सी ही होती हैं ,

अपने ज़ख्मों को अपनो को बता कर रखना ।


मन्दिरो में ही मिलते हो भगवान जरुरी नहीं ,

हर किसी से रिश्ता बना कर रखना ।


मरना जीना बस में कहाँ है अपने ,

हर पल में जिन्दगी का लुफ्त उठाये रखना ।


दर्द कभी आखरी नहीं होता ,

अपनी आँखों में अश्को को बचा कर रखना ।


मंज़िल को पाना जरुरी भी नहीं ,

मंज़िलो से सदा फासला रखना ।


सूरज तो रोज ही आता है मगर ,

अपने दिलो में ' दीप ' को जला कर रखना /